फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी रुकवा कर युवती से की मारपीट, पर्स छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो युवकों ने स्कूटी रुकवाकर युवती के साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित ने दो युवकों पर पर्स छीन कर ले जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के दौराला क्षेत्र की निवासी आयशा खातून ने सैदनगली थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार को मेरठ से स्कूटी पर सवार होकर चंदौसी निवासी सहेली निदा खान से मिलने जा रही थी। उझारी से संभल मार्ग पर ढाका मोड़ के पास दो युवक ने उसकी स्कूटी को रुकवाया। इनमें एक युवक चंदौसी निवासी सहेली का भाई था। आरोप लगाया कि युवकों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की और पर्स छीनकर ले गए। उसमें दो हजार रुपये एवं एटीएम कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात थे। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में चंदौसी के सीकरी गेट निवासी अहमद और हमजा के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें