हापुड़ निवासी युवती ने गजरौला के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव का युवक हापुड़ में कोल्ड स्टोर में काम करता था। उसके साथ हापुड़ की एक युवती भी काम करती थी। इस बीच उनका प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों एक ही समुदाय के हैं, लिहाजा युवक ने युवती के साथ शादी करने की भी बात कही। आरोप है कि युवक ने झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। बाद में शादी को लेकर टाल मटोल करने लगा। इसके बाद युवक चुपचाप घर चला आया। जानकारी होने पर युवती भी आ गई। आरोपी के परिजनों से मिलकर उसके साथ शादी कराने को कहा, लेकिन परिजन राजी नहीं हुए। जिस पर पीड़िता बुधवार को थाना गजरौला पहुंची। प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।