फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गौरव अग्रवाल निर्विरोध सभापति बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल धनौरा से लेकर गंगेश्वरी क्षेत्र तक सहकारिता का कार्य करने वाली क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। उनके निर्वाचन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया है। हसनपुर के शेखर अग्रवाल उप सभापति चुने गए हैं। क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों, सहकारी संघ व क्रय विक्रय समिति पर भाजपा का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 12 बजे सभापति पद के लिए नामांकन होना था। निर्धारित समय तक गौरव अग्रवाल का एकमात्र नामांकन होने की वजह से उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से विभिन्न सहकारी संस्थाओं के नाम का डेलीगेशन भी भेजा गया। इस मौके पर सुनील प्रजापति, सोनू अग्रवाल, महकपाल सिंह, नरेंद्र कटारिया, जबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें