फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारात के बीच घर से गैस सिलिंडर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 07 Apr 2026 12:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। थानाक्षेत्र के पतेई खालसा गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात चोर ने घर की रसोई में रखा भरा गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब किसान धर्मेंद्र सिंह के घर के सामने बरात चढ़ रही थी और परिवार के लोग बरात देखने में व्यस्त थे। बताया गया कि मौका पाकर चोर रसोई में घुसा और गैस सिलिंडर उठाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब धर्मेंद्र सिंह की पत्नी चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंची तो सिलिंडर गायब मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना डिडौली पुलिस को देते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें