फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर बाग ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी में शुक्रवार की रात लगभग 8:45 बजे नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर नजाकत उम्र करीब 40 साल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार नजाकत जनपद बिजनौर के बास्टा क्षेत्र के गांव नगला का रहने वाला था। उसने मोहम्मद पुर पट्टी गांव में आम के एक बाग को ठेके पर लिया हुआ है। शुक्रवार की रात लगभग 8:45 बजे बाग के किनारे घूम रहा था। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इसी दौरान नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने की जानकारी मिलने पर बाग में मौजूद अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें