फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर 50 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। क्षेत्र में और पहाड़ों पर हो रही बारिश व बिजनौर बैराज से 42264 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण तिगरी में गंगा का जलस्तर 198.90 मीटर से 50 सेंटीमीटर बढ़कर 199.40 मीटर हो गया। गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण तिगरी के किनारे पड़ी झोपड़ी तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गंगा के टापू में बसे ग्रामीणों की धड़कन और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 198.90 मीटर दर्ज किया गया था। क्षेत्र में और पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। उधर बिजनौर बैराज से गंगा में 42264 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके चलते तिगरी में गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़कर 199.40 मीटर हो गया। बढ़े गंगा के जल स्तर ने तिगरी में गंगा किनारे पड़ी पंडों पुरोहितों की झोप़ड़ी अपनी चपेट में ले ली हैं। गंगा में आई बाढ़ से टापू में बसे दारानगर, शीशो वाली, ढाको वाली, जाटों वाली आदि गांवों के ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। गंगा के खादर में बसे ग्रामीण भी बाढ़ के कारण खासे व्याकुल हैं। क्योंकि बाढ़ ने पूर्व में ही फसलों को बर्बाद कर दिया है। दोबारा जल स्तर बढ़ता रहा तो तबाही पुराना मंजर याद दिला सकती है। जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें