गजरौला। कल गुरुवार को अमावस्या का स्नान पर्व है लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए तिगरी और ब्रजघाट में गंगा में स्नान पर रोक रहेगी। मंगलवार को तिगरी निवासी पंडित गंगासरन शर्मा ने बताया कि गुरुवार को अमावस्या का स्नान है। हर बार हजारों की संख्या में श्रद्धालु तिगरी में स्नान को पहुंचते हैं। इस बार कम ही उम्मीद है कि पुलिस किसी को तिगरी अथवा ब्रजघाट में स्नान को जाने दे। वहीं, पुलिस के अनुसार सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए ही तिगरी और ब्रजघाट में सख्ती की जा रही है। संवाद