फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर आज ब्रजघाट और तिगरी में नहीं होगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी में गंगा में स्नान नहीं होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने से पहले ही रोका जाएगा। सोमवार को सोमवती अमावस्या का पर्व है। इस दिन गंगा में स्नान कर दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट और तिगरी में स्नान को आते थे लेकिन इस बार कोरोना काल के चलते शासन ने सभी तरह के धार्मिक आयोजन और गंगा स्नान आदि पर रोक लगाई हुई है। यही वजह है कि इस बार सोमवती अमावस्या पर गंगा में स्नान नहीं होने दिया जाएगा। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि इसके लिए गजरौला और जनपद की सीमा पर स्थित ब्रजघाट पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें