फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे: 80 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा, कुंभ मेला से पूर्व शुरू करने की तैयारी

Tue, 15 Oct 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य क्षेत्र में तेजी के साथ हो रहा है। 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कुंभ मेला शुरू होने से पहले इसे यहां चालू करने की तैयारी की जा रही है। केवल मंगरौला में ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अधूरा है। बाकी सभी कार्य 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन

कुंभ मेला शुरू होने में करीब 88 दिन बाकी रह गए हैं। अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण 18 दिसंबर, 2021 को शुरू हुआ था। गंगा एक्सप्रेस-वे को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। तहसील क्षेत्र के 24 गांवों से होकर यह गंगा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। इसकी लंबाई जिले में 23.6 किमी और चौड़ाई 120 मीटर है। अबतक गांव पिपलौती, रूखालू, उझारी, कुआंडाली और मिर्जापुर के पास अंडरपास बनकर तैयार हो चुके हैं। इन अंडरपास से आवागमन भी हो रहा है। जिले में केवल मंगरौला ही ऐसा स्थान है। जहां फ्लाईओवर और गोल चक्कर बनाने का कार्य शेष रह गया है। इसका निर्माण तेजी से चल रहा है। फ्लाईओवर पर भी 65 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। गंगा एक्सप्रेस-वे को कुंभ मेला शुरू होने से पहले चालू करने की तैयारी की जा रही है।

हसनपुर। हसनपुर के गांव सोहरका निवासी पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि जब सूर्य और चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब प्रयागराज का महाकुंभ शुरू होता है। साल 2025 में यह संयोग 13 जनवरी को बनेगा। 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज महाकुंभ प्रारंभ होगा, जो 26 फरवरी 2025 तक यह मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें