फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी गणेश की पत्थर से वार कर हत्या

Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बहनों के घर रह रहे और बीते रविवार की दोपहर घर से निकले बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी 50 वर्षीय गणेश का शव गन्ने के खेत में मिला। बराबर में पड़े पत्थर पर खून के निशान लगे हैं। चेहरा कुचला हुआ होने के साथ ही काला पड़ चुका है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी दो दिन पूर्व उसकी हत्या की गई। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद की कुत्ते की मजार मोहल्ला निवासी गणेश पुत्र हरकेश अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने बताया कि उसकी हापुड़ जिले के रामपुर नयामतपुर कुदैनी की मढ़ैयों में दो बहन सरस्वती उर्फ सावित्री पत्नी करतार और माया पत्नी सूरज रहती हैं। वह 25 साल से अपनी बहनों के गांव में रहता था। फिलहाल वह गोपाल की मढ़ैयों निवासी सोमपाल के खेत की रखवाली करता था। खेत में लौकी व कद्दू की पालेज है। खेत पर ही उसने झोंपड़ी बना रखी है। जो रामपुर नयामतपुर कुदैनी से करीब तीन किमी दूर है। वह अपनी बहनों के घर भी खाना खा लेता था। इसके अलावा अपनी झोंपड़ी में भी रसोई का सारा सामान रखता था। रविवार की दोपहर उसने अपनी बहन सरस्वती उर्फ सावित्री के घर से कुछ सामान लिया और चौकीदारी करने चला गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। शनिवार को उसका शव गजरौला के सिहाली गौसाईं निवासी रोहताश के खेत में मिला। जिसमें जल्द ही गन्ने की बुवाई की गई है। खेत तिगरी के रकबे में है। और उसकी झोंपड़ी से करीब डेढ़ किमी दूर है। शव कुचला हुआ था। इसके अलावा काला पड़ चुका था। शव को देख प्रतीत हो रहा था कि दो दिन पूर्व उसकी हत्या की गई होगी। मगर झोंपड़ी से डेढ़ किमी कैसे गया, यह बड़ा सवाल है। पुलिस ने मृतक के बहनोई करतार सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घर से बुला कर ले जाने वाले की तरफ शक की सुई
गजरौला। अविवाहित गणेश के नाम खेती की जमीन नहीं है। जिस घर में उसके बाकी भाई रहते हैं, उसी में उसका हिस्सा भी है। मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों के मुताबिक उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। फिर उसकी हत्या क्यों की गई। उधर गांव में लोगों का कहना था कि उसे एक शख्स खीरे तुड़वाने के लिए बुलाकर ले गया था। इसके बाद गणेश घर नहीं आया। पुलिस की शक की सुई उसे बहन के घर से बुलाकर ले जाने वाले की तरफ है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि उनकी जांच में भी सामने आया है कि उसे खीरे तुड़वाने के लिए बुला कर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें