फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंडर-19 कबड्डी में गजरौला ने गंगेश्वरी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज ड्योढी वाजिदपुर में माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई। अंडर-19 वर्ग में गजरौला ने गंगेश्वरी संकुल को हराकर फाइनल जीत लिया।
मंगलवार को आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हसनपुर, गंगेश्वरी, नारंगपुर, कोठी खिदमतपुर, अमरोहा, गजरौला, धनौरा संकुल के तहत आने वाले कॉलेजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता बालक वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 में आयोजित हुई। अंडर-19 के वर्ग में गजरौला संकुल ने धनौरा संकुल को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल में गंगेश्वरी ने कोठी खिदमतपुर संकुल को कराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल में गजरौला ने गंगेश्वरी को 18-17 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 में सेमीफाइनल धनौरा व गंगेश्वरी के बीच खेला गया। जिसमें धनौरा संकुल ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल धनौरा व अमरोहा के बीच हुआ। जिसमें अमरोहा ने धनौरा को 17-7 से हराकर फाइनल पर कब्जा जमाया। अंडर- 14 वर्ग में सेमीफाइनल का मुकाबला धनौरा व नारंगपुर संकुल के बीच खेला गया। जिसमें धनौरा की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल गंगेश्वरी व अमरोहा के बीच खेला गया। जिसमें अमरोहा संकुल की टीम ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में धनौरा ने अमरोहा संकुल को 19-18 से शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की। खेल की शुरुआत प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार चिकारा व प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी ने की। प्रतियोगिता जिला खेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमलता ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उप प्रधानाचार्य डॉ. सत्यपाल सिंह, प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह , संचालन जयविंदर सिंह आदि ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। निर्णायक मंडल में दीपा देवल, अभिषेक चौधरी, मुनिंदर सिंह, लोकेश चौधरी, मंजीत सिंह, अनुज कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें