फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली के तार की चपेट में आकर धू-धूकर जला फर्नीचर, डीसीएम भी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से फर्नीचर लेकर अल्मोड़ा जा रही डीसीएम से बिजली तार भिड़ने के बाद आग लग गई। इसके बाद डीसीएम और फर्नीचर धू-धू कर जल गया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। डीसीएम चालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली के कीर्ति नगर में दुर्गेश कुमार का परिवार रहता है। वह डीसीएम चलाते हैं। दुर्गेश कुमार शनिवार की सुबह दिल्ली से डीसीएम में फर्नीचर लादकर अल्मोड़ा जा रहे थे। डीसीएम में बेड, सोफा सेट, अलमारी, दीवान, कुर्सी आदि फर्नीचर भरा हुआ था। गूगल पर गलत लोकेशन मिलने के कारण दुर्गेश कुमार हाईवे छोड़कर अमरोहा नगर में घुस आए। तड़के करीब पौने चार बजे उन्हें कोई रास्ता बताने वाला भी नहीं मिला। लिहाजा दुर्गेश कुमार डीसीएम लेकर मोहल्ला मच्छरट्ठा में पहुंच गए। यहां तंग गलियों में डीसीएम से बिजली का तार टच हो गया, जिसके बाद अचानक लाइन में फाल्ट हुआ और तारों से निकली चिंगारी से डीसीएम में आग लग गई। इसके बाद डीसीएम और उसमें रखा फर्नीचर धू-धूकर जलकर राख हो गया। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दुर्गेश कुमार में लाखों रुपये के नुकसान होने की बात कही है। ये फर्नीचर का समान अल्मोड़ा के रहने वाले किसी विकास वर्मा का था।
गूगल मैप पर मिल रही गलत लोकेशन, टूरिस्ट भी परेशान
अमरोहा। गूगल मैप पर गलत लोकेशन मिलने के कारण टूरिस्टों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ये समस्या करीब छह महीने से बनी हुई है। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि उत्तराखंड से दिल्ली के लिए आने वाले टूरिस्ट अंदर अमरोहा शहर में घुस आते हैं। इसके बाद वह शहर की तंग गलियों में फंस जाते हैं। उनके बड़े वाहनों की वजह से शहर में जाम लग जाता है, जबकि दिल्ली से उत्तराखंड को जाने वाले लोग भी ऐसे ही परेशान हो रहे हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले लोगों को हाईवे से मुरादाबाद हल्द्वानी होकर उत्तराखंड जाना चाहिए। उधर से आने वाले लोगों को भी यही रूट अपनाना चाहिए, लेकिन अधिकांश लोग गूगल मैप का प्रयोग करते हैं। जिस कारण वह गलत लोकेशन मिलने के कारण अमरोहा शहर में आ जाते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि डीसीएम में आग लगकर हुए नुकसान का मुख्य कारण गलत लोकेशन मिलना है। अगर डीसीएम चालक को सही लोकेशन मिलती तो वह शहर में नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें