फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मशीनें हुईं इंस्टॉल, 15 दिन के भीतर मिलने लगेगी निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा पंद्रह दिन के भीतर मिलने लगेगी। इंजीनियरों ने मशीनों को इंस्टॉल कर दिया है। अब तकनीशियन व जनरेटर की व्यवस्था होना बाकी है। जिसके बाद मरीजों को 6 से 8 हजार रुपये तक खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यूनिट स्थापित करने वाली कंपनी के कर्मचारियों का दावा है कि 25 या 26 जून को यूनिट का शुभारंभ होगा।
जिसके बाद मरीजों के सीटी स्कैन होने लगेंगे। सीएमएस डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट को लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मशीनों को इंस्टॉल कर लिया गया है। यूनिट चालू होने पर मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जो कंपनी इस यूनिट पर काम करेगी, उसका शासन स्तर पर अनुबंध पहले ही हो गया था। निर्धारित दर से शासन स्तर से ही प्रत्येक सीटी स्कैन का भुगतान होगा। मशीनों, डॉक्टर व स्टॉफ के लिए केबिन का काम भी पूरा हो गया है। सीटी स्कैन यूनिट स्थापित करने के वर्ष 2016 से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसों में घायल लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
हादसों में घायल लोगों को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मुरादाबाद रेफर किया जाता है। अब सीटी स्कैन यूनिट स्थापित हो जाएगी तो सिर में चोट से घायल मरीजों को सीटी स्कैन के बाद तत्काल उपचार मिल जाया करेगा। अभी सीटी स्कैन की जरूरत होती है तो मुरादाबाद घायल को ले जाना पड़ता था या फिर निजी अस्पतालों में 6000 से 8000 रुपये की भारी भरकम रकम भरनी पड़ती थी।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी मददगार होगी सीटी स्कैन यूनिट
सीएमओ राजीव सिंघल ने बताया कि सीटी स्कैन निजी सेंटर पर कराए जाते हैं। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से उन तमाम लोगों को राहत मिलेगी जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। उन लोगों पर काफी बोझ पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें