फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फौजी के पिता से फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र ने मुरादाबाद निवासी फौजी के पिता को फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये ठग लिए। चार साल बाद भी न तो रुपये मिले और न फ्लैट। पीड़ित फौजी की तहरीर पर नौगांवा सादात पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुरी निवासी रनवीर सिंह बेटा सुशांत सिंह सीमा सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती त्रिपुरा में है। उनका आरोप है कि वर्ष 2019 में नौगांवा सादात के दोजनगर निवासी जगवीर सिंह और उनके बेटे संजीव यादव ने मुरादाबाद में आवासीय फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उनके पिता रनवीर सिंह से 11 लाख रुपये ले लिए। चार साल बाद भी न तो फ्लैट दिलाया और न रुपये वापस किए। दबाव बनाने पर आरोपियों ने 15 जुलाई 2019 को एक चेक दिया जो बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गया। अब पीड़ित फौजी ने एसपी आदित्य लाने को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी संजीव यादव और उसके पिता जगबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें