फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंजुमने तहफ्फुज अजादारी के पूर्व अध्यक्ष पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अंजुमने तहफ्फुज अजादारी के पूर्व अध्यक्ष असगरी रजा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर पूर्ति विभाग से तेल चीनी सस्ते दामों में लेकर बाजार के भाव में बेचने कर कालाबाजारी करने का आरोप है। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनका दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के रहने वाले हसन शुजा अंजुमने तहफ्फुज अजादारी रजिस्टर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 1994 में असगरी रजा संस्था के एक वर्ष के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। लेकिन उन्होंने संस्था का विधिवत रूप से चुनाव नहीं कराया और असंवैधानिक तरीके से वर्ष 1999 तक फर्जी अध्यक्ष बने रहे। इस दौरान 30 नवंबर 1999 को सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स मुरादाबाद के द्वारा संस्था को समाप्त कर दिया गया था। और संस्था के रजिस्ट्रेशन लेटर हेड नाम के प्रयोग का अधिकार समाप्त कर दिया था। लेकिन असगरी रजा फर्जी मोहर आदि का प्रयोग करके स्वयं को अध्यक्ष दर्शाते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से वर्ष 2000 से लेकर 2011 तक तेल चीनी-सस्ते दामों में प्राप्त करके उसे बाजार के भाव में बेचकर कालाबाजारी करके लाखों रुपये कमाए। असगरी रजा के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में अमरोहा नगर कोतवाली में मुकदमे दर्ज है।
हसन शुजा ने जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को शिकायतीपत्र देकर सरकारी धन की वसूली करने की मांग की। इस मामले में डीएम के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने अंजुमने तहफ्फुज अजादारी के पूर्व अध्यक्ष असगरी रजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें