क्षेत्र के गांव निरयावली खादर निवासी रोहताश पुत्र भगवत सिंह का आरोप है कि उसका गांव में कच्चा एवं छप्पर का मकान बना है। जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि गांव निवासी रोजगार सेवक ने तीन साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे, लेकिन अभी तक न आवास बना और न ही रुपये वापस मिले।
कई बार पैसे वापस करने के लिए कहा, लेकिन रोजगार सेवक पैसे वापस करने की बजाय धमकी दे रहा है। इससे आर्थिक तंगी में गुजारा करना पड़ रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र भेजकर पैसे वापस दिलाने की मांग की है।