फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम का तकाजा करने पर ग्राहकों के साथ गाली गलौज, धोखाधड़ी में फंसे चार डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी के डायरेक्टरों ने ग्राहकों को आरडी व एफडी के माध्यम से रकम दोगुनी करने का लालच देकर पांच लाख रुपये जमा कराए। ग्राहकों ने जब अपना धन वापस करने को कहा तो डायरेक्टरों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने और परिवार सहित अगवा करने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चिटफंड कंपनी के चार डायरेक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गांवड़ी निवासी अंजू द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक 2014 में अंजू अपने पति रामपाल के साथ कंपनी के डायरेक्टर से मिली। डायरेक्टर के कहने पर अंजू व रामपाल दो अन्य डायरेक्टर से मिले। उन्होंने कंपनी के प्रचार प्रसार के बारे में बताया। पैसा दोगुना करने की बात कही। जिस पर उन्होंने और उनके परिचितों ने पांच लाख रुपये जमा कर दिए। उनको एक कोड दे दिया। एफडी पूर्ण होने पर रुपयों का तगादा किया, मगर टाल मटोल करते रहे। रुपये जमा करने वाले कृष्णपाल, नंद किशोर, रामपाल ने भी तगादा किया। उनके साथ गाली गलौज की गई। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पैसे मांगने पर परिवार सहित अगवा करने और जान से मारने की धमकी दी गई। एक डायरेक्टर ने कहा कि वह जाटव समाज से है। एससी एसटी लगवा देगा। पैसा मांगना भूल जाओगे। ग्राहकों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर हसनपुर कोतवाली के बाईखेड़ा निवासी राजपाल सिंह, अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बारह सराय निवासी संजीव कुमार, संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गालबपुर ढकिया निवासी पंचम सागर और गजरौला थाना क्षेत्र के लखमिया लूट निवासी अमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें