फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांप के डसने से चार साल के मासूम की मौत

Tue, 25 Aug 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सांप के डसने से किसान के इकलौते चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई बिना शव गंगा में प्रवाह कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी नरेश खड़गवंशी किसान हैं। बीते रविवार की सुबह पांच बजे उनका चार साल का बेटा विवेक चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने चारपाई पर चढ़कर डस लिया। उसके चीखने पर मासूम के पिता और परिजन जाग गए। मगर इस दौरान सांप गायब हो गया। मासूम ने सांप के काटे जाने के बारे में बताया। तुरंत परिजन उसे हसनपुर क्षेत्र के चक सतैड़ा में झाड़ फूंक वाले के पास ले गए। यहां सुधार नहीं होने पर अन्य कई जगह ले गए। लेकिन मासूम को नहीं बचाया जा सका। सोमवार सुबह उसके शव को गंगा जल में प्रवाह कर दिया गया। उन्होंने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें