फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

four people of industrial unit in gajraula corona positive

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यहां के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि दो अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

अब तक एक दो केस को छोड़ कोरोना संक्रमण से बच रही औद्योगिक नगरी भी चपेट में आ गई। मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक एक प्रसिद्ध औद्योगिक इकाई के चार कर्मचारी संक्रमित पाए गए। जिनको घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया। नगर के दो अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें एक को मुरादाबाद में भर्ती कराया गया, वहीं दूसरा वैंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती है। सीएचसी प्रभारी डा.योगेंद्र सिंह ने छह लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के यश पब्लिक स्कूल सहित चार स्कूलों, नगर पालिका और सीएचसी में टीकाकरण किया गया। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में भी लोगों को कोरोना से बचाव को टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 13 गांवों में टीकाकरण किया। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी, नगर पालिका, 13 गांवों और चार स्कूलों को मिला कर मंगलवार को 32 सौ लोगों का टीकाकरण किया गया। बताया कि जब तक कोरोना के दोनों टीके शत प्रतिशत लोगों को नहीं लग जाते, टीकाकरण चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें