फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों समेत चार लोग मिलें कोरोना पॉजिटिव

सार

मंगलवार को दो सगे भाइयों समेत चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण के पांच एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को दो सगे भाइयों समेत चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 25 सितंबर के बाद अब फिर से नए केस सामने आए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमितों को क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन

अक्टूबर माह के पहले ही सप्ताह जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य अफसरों में खलबली मच गई है। 25 सितंबर को जिले में आखिरी बार हसनपुर निवासी एक बुजुर्ग कोरोना जांच में पॉजिटिव मिले थे। मंगलवार को विभाग की बीएसएल-2 लैब की जांच रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें दो भाइयों समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जोया सीएचसी आवासीय परिसर में रहने वाले दो सगे भाइयों के अलावा यहां तैनात एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला।
इसके अलावा जोया ब्लाक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद दोनों भाइयों व कर्मचारी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया। जबकि विभाग की टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीण को होम क्वारंटाइन करा दिया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण के पांच एक्टिव केस हैं। सभी मरीजों को क्वारंटाइन कर इलाज किया जा रहा है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कोविड के लक्षण दिखने पर तत्काल ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें