फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार मरीज और मिले, एक को सेरीब्रल मलेरिया की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी डेंगू के चार मरीज मिले हैं। वहीं एक मरीज में सेरीब्रल मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी मरीजों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिला अस्पताल बुखार के मरीजों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान बुखार के गंभीर 14 मरीजों की पैथोलॉजी में डेंगू की जांच कराई। जिसमें चार मरीजों की डेंगू की प्रारंभिक एनएस-1 रिपोर्ट पॉजीटिव आई। मरीजों की जांच के बाद स्वास्थ्य अफसरों ने सैंपल लेकर डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच को भिजवा दिए। एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीजों में अमरोहा शहर के दो, देहात थानाक्षेत्र का एक और जोया में एक मरीज मिला है। इनमें से एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि अतरासी के रहने वाले मरीज में सेरीब्रल मलेरिया की पुष्टि हुई है। उसकी रिपोर्ट तीन दिन पहले आई थी। इसका पहला केस मिला है। जिसे लेकर ग्रामीणों को सतर्कता बरने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल सभी मरीजों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें