फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अध्यक्ष पद के चार निर्दलीय और सभासद के 40 दावेदारों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए 32 और सभासद के लिए 167 लोगों ने पर्चे खरीदे। जबकि नौगांवा सादात, बछरायूं और सैदनगली नगर निकाय में अध्यक्ष पद के लिए चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वही सभासद के लिए 40 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे ने नामांकन केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद की अमरोहा, गजरौला, धनौरा, बछरायूं, हसनपुर, जोया, उझारी, सैदनगली और नौगांवा सादात नगर निकायों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। दावेदार अपना नामांकन 17 अप्रैल तक दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के चौथे दिन अमरोहा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 32 पर्चे खरीदे गए। जबकि गजरौला में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए 24 पर्चे बिके। ऐसे ही धनौरा में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद के लिए 19 लोगों ने पर्चा खरीदा। बछरायूं में अध्यक्ष पद के लिए सात और 36 ने सभासद के लिए पर्चा खरीदा। हसनपुर नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए कोई पर्चा नहीं बिका। जबकि सभासद के 12 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है। जोया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासद के लिए दो पर्चे खरीदे गए। उझारी में अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य के लिए 11 पर्चे बिके। सैदनगली में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य के लिए 21 पर्चे बिके। ऐसे ही नौगांवा सादात में अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने पर्चा खरीदा तो सभासद के लिए 10 लोग सामने आए हैं। इतना ही नहीं बछरायूं में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी शहजाद अली ने अपना पर्चा दाखिल किया है। सैदनगली में अफरोज जहां और नुसरत जहां ने अपना नामांकन कराया। जबकि नौगांवा सादात में महबूब अख्तर ने पर्चा दाखिल किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 32 और सदस्य पद के लिए 167 पर्चे बिके हैं। जबकि अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासद पद के लिए 40 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें