फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार से छात्रा व होमगार्ड समेत चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बुखार लगातार जानें ले रहा है। मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर कक्षा सात की छात्रा व होमगार्ड समेत चार लोगों की बुखार से मौत हो गई। कैलसा के नन्हेंड़ा गांव में उल्फत अली की पुत्री आयत (7), हसनपुर के गांव रजोहा निवासी होमगार्ड नरेश कुमार (50), धनौरा के मोहल्ला अट्टा में मैक्स चालक धर्मेंद्र सैनी (48) व डिडौली के गांव तबाई निवासी हाशिम (25) पुत्र बाबू सैफी की बुखार से मौत हो गई। मृतकों को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिले में एक दिन में हुई चार मौतों से स्वास्थ्य विभाग के भी होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

कैलसा के गांव नन्हेड़ा निवासी आयत गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। उसे पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद भी काई फायदा न हुआ तो परिजन उसे मेरठ ले गए। जहां एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। हसनपुर के गांव रजोहा निवासी होमगार्ड नरेश कुमार की तैनाती कोतवाली में थी। चार दिन पूर्व नरेश कुमार को बुखार आया था। परिजनों में हसनपुर के निजी अस्पताल में उपचार करवाया। लेकिन हालत में सुधार होने की बजाय लगातार बिगड़ती चली गई। मंगलवार को परिजन गंभीर हालत में मेरठ ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी छोड़ी है।
धनौरा के मोहल्ला अट्टा निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र नन्हें सैनी मैक्स चालक थे। पांच दिन पूर्व उन्हें बुखार आया था। स्थानीय चिकित्सकों से ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। वहीं, डिडौली क्षेत्र के गांव तबाई निवासी हाशिम को तीन दिन से बुखार आ रहा था। पहले उसे चौधरपुर में चिकित्सक को दिखाया गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि उन्हें बुखार से मरने वालों की जानकारी नहीं है। जिन गांवों में मौत का मामला है, वहां टीम भेजकर शिविर लगाया जाएगा। साथ ही बुखार पीड़ितों का भी इलाज कराया जाएगा। कहा कि बुखार पीड़ित झोलाछापों के यहां इलाज न कराएं।
-
औरंगाबाद में भी बुखार का प्रकोप
डिडौली के गांव औरंगाबाद में बुखार का प्रकोप है। दस दिन पूर्व बुखार से किसान सतवीर के बीस वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार की मृत्यु हो गई थी। जबकि अभी एक भी बुखार से एक दर्जन से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। जिनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गांव की ही सीमा देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। जिनका चार दिन से पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव के इन्तजार, जमील, शाहिद, हरकिशन, जाहिद, लोकेन्द्र, शिवानी, गुलनिशा, उवैद आलम, सलमान आदि बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें