फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा से दिल्ली को चलने वाली चार डग्गामार बसें सीज

Sat, 19 Oct 2024 10:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम-एसपी के निर्देश पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को एआरटीओ महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अमरोहा से दिल्ली को चलने वाली चार डग्गामार बसों को सीज कर दिया गया। करवाई होता देख दूसरों बसों के चालक रूट बदल कर भागते देखे। उधर, सितंबर माह से अब तक 44 बस सीज और 137 का चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन

अमरोहा से दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में बस चलती हैं। इनमें से कई बसों का परमिट नहीं है, जबकि कई परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हैं। ये बस तड़के पांच बजे से लेकर सात तक दिल्ली के लिए निकलती हैं। जबकि, शाम को छह बजे से लेकर नौ बजे तक वापस लौटती हैं। इन बसों में अवैध रूप से सामान भी ढोया जाता है। शनिवार की सुबह एआरटीओ महेश कुमार शर्मा टीम के साथ सड़कों पर उतर आए। इस दौरान एक के बाद एक चार बसों को सीज कर दिया एआरटीओ के मुताबिक इन बसों के चालकों के पास परमिट तो थे, लेकिन परमिट शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अक्तूबर माह के 19 दिन में 14 बसों को सीज और 30 बसों का चालान कर जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसी तरह सितंबर माह में 30 बस सीज और 107 बसों के चालान किए गए थे। एआरटीओ के मुताबिक ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें