जुनावई। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गांव दुबारी खुर्द निवासी नेमपाल सिंह ने बताया कि वह 31 दिसंबर को परिवार सहित घर पर बैठे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव पूरन पट्टी के कुंवरपाल, रिंकू, बिंटू और जयपाल उसके घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों व्यक्तियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया।