फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 23 आंगनबाड़ी केंद्रों की रखी गई नींव

Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नए साल के मौके पर जिले में 23 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। जनप्रतिनिधियों ने साल के पहले दिन इन केंद्रों की नींव रखी। निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन मिल जाएंगे। जिले मे 26 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवनों निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जमना खास, हादीपुर कलां, सुल्तानपुर इंतेजाम अली, काला डाबरा, अहरौला माफी, ताजपुर कल्लू, सीकरखेड़ा, सीकरी भूड़, फूलपुर गढ़ी, पीठखेड़ा, हथियाखेड़ा, राजपुर, राजा नांगल, कोटा, झुरैरी, बागड़पुर मुजप्ता, सांथलपुर प्रथम, चक की मंढैया, जामनोवाली, हिरनौटा, भोगपुर व देहरा जट में आंगनबाड़ी केंद्राें के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन किया गया। शर्फुद्दीनपुर, रझौहा व पाडली में भूमि विवाद व कम जमीन होने के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। हसनपुर क्षेत्र में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, अमरोहा में ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने भूमि पूजन कर आंगनबाड़ी केंद्रों की नीव रखी। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाद के चलते जहां निर्माण शुरू नहीं हो सका हैं, वहां मामलों के निस्तारण के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें