अमरोहा। विश्व हिन्दू परिषद ने रविवार को जब्दी गांव मेें स्थापना दिवस और अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकमल यादव ने बताया कि विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को मुंबई के संदीपनी आश्रम में आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक ने की थी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत और समाज में फैली कुरीतियों, भेदभाव को नष्ट करने का संकल्प लिया। डॉ. संजय ने कहा कि विहिप एक सामाजिक हिंदू संगठन है। इसका प्रधान गुण सेवा है। मुख्य उद्देश्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। जबर सिंह ने ग्रामीणों से विहिप से जुड़ने की अपील की। इस दौरान सुरेश कुमार, सतीश शर्मा, चमन अग्रवाल, सुधांशु यादव, विकास ठाकुर नितिन यादव, रामदास, चमन सिंह आदि रहे। संवाद