फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान के पति की मौत

Mon, 02 Sep 2024 06:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में गोली लगने से पूर्व प्रधान के घायल पति शिवकुमार चौहान (40) की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। फसल की सिंचाई करते समय शनिवार की रात को उनकी कनपटी में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था। हालांकि मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में शिवकुमार चौहान का परिवार रहता है। शिवकुमार चौहान की पत्नी ममता देवी गांव की पूर्व प्रधान थीं। शनिवार रात करीब 8 बजे शिवकुमार चौहान अपने खेत पर धान की फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। इस दौरान रंजिश के चलते कुछ लोगों ने खेत पर पहुंच कर उनकी कनपटी में गोली मार दी थी। गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए थे। परिजन घायल को नगर के निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनको रेफर कर दिया। मेरठ में चिकित्सकों ने देर रात मृत घोषित कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि गोली लगने से पूर्व प्रधान के पति की मौत हो गई है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें