फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आदमपुर के पूर्व प्रधान की हापुड़ के नजदीक हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। क्षेत्र के गांव देहरी खादर के पूर्व प्रधान गौरी शंकर शर्मा (57) की हापुड़ के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रधानी के बाद वह कैंटर चलाने का काम करते थे। आदमपुर क्षेत्र के देहरी खादर गांव के पूर्व प्रधान गौरी शंकर शर्मा बुधवार को दिल्ली से गजरौला कैंटर लेकर आ रहे थे। जैसे ही मुरादनगर व हापुड़ के बीच पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भेजा गया था। लेकिन रास्ते मेें ही मौत हो गई थी। बताते हैं कि वह वर्ष 2010 से लेकर 2015 तक गांव के प्रधान रहे थे। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा छोड़ा है जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें