फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेट्रोल पंप के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भूपेंद्र सिंह के सवा करोड़ हड़पे

Thu, 01 Jun 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। लॉटरी से निकले पेट्रोल पंप को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह के नाम करने के लिए उनसे कंपनी में जमा कराए एक करोड़ 26 लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए। दो साल बाद भी पेट्रोल पंप उनके नाम नहीं कराया। उन्होंने एसपी से मिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह नगर मोहल्ला निवासी भूपेंद्र सिंह ने एसपी के यहां शिकायती पत्र दिया। पत्र में कहा है कि उनकी पत्नी सरिता चौधरी मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष से पहले अमरोहा की जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी एक व्यक्ति का लॉटरी से पेट्रोल पंप निकला। मगर उस पर पेट्रोल पंप के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं हुआ। जिसके चलते उसने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह से कहा। उसके कहने पर उन्होंने रुपये खर्च किए। ऑन लाइन एक करोड़ 26 लाख 25 हजार रुपये कंपनी में जमा किए। उनका दावा है कि जमा करने के सबूत उनके पास हैं। इसके बाद पेट्रोल पंप चल गया। दो साल से पेट्रोल पंप चल रहा है, लेकिन जिस व्यक्ति के नाम पेट्रोल पंप चल रहा है, वह उनके नाम नहीं करा रहा है। उनकी रकम भी वापस नहीं कर रहा है। पेट्रोल पंप चला रहे शख्स को कुछ लोग भड़का रहे हैं। उनका आरोप है कि भड़काने वाले लोगों में कई आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने एसपी से मिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व अपनी रकम दिलाने की मांग की। एसपी ने गजरौला इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें