फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्व सभासद ने वोट न देने की रंजिश में कई घरों की बिजली काटी, लोगों से अभद्रता

Fri, 19 May 2023 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पूर्व सभासद ने चुनाव में वोट न देने की रंजिश में मोहल्ले के कई लोगों के घरों की बिजली की लाइन काट दी। घरों में अंधेरा हो गया। मोहल्ले के लोगों के साथ भी अभद्रता की। थाने पहुंचे लोगों ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बृहस्पतिवार की रात का मामला है। वार्ड-18 के सभासद विजेंद्र सिंह गुड्डू, सुशील अग्रवाल सहित कई लोग थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि वार्ड से पूर्व सभासद चुनाव हार गया। तब से वह लोगों से रंजिश रखता है। उसके घर के बराबर बिजली का खंभा है। बृहस्पतिवार की रात उसने कई घरों की बिजली के तार काट दिए। जिससे अंधेरा हो गया है। उसने लोगों के साथ अभद्रता भी की। थाना पुलिस को तहरीर देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें