फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से किसानों को नुकसान

Sun, 25 Mar 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/रूखालू । 
विज्ञापन
गांव जयतोली में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते बड़े और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयतौली गांव में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। जिसमें भूसे और उपलों के बिटोरे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों को आग से हजारों का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

 शनिवार को गांव जयतौली में करीब 4 बजे अचानक एक बिटोरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के बिटोरों ने भी आग पकड़ ली। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। गजरौला फायर स्टेशन को फोन से सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचीं, तब तक बिटोरे जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से शेरा का एक भूस का बोंगा, एक बिटोरा, संजय का एक बोंगा और एक बिटोरा, मदन का एक बोंगा और एक बिटोरा, चेतराम का एक बोंगा और एक बिटोरा, राजाराम, गुड्डू रामवीर, रघुनाथ, रघुवीर, जगजीवन, मंगली, लोकेश, बबीता, मानसिंह, मनोज का एक बोंगा और एक बिटोरा आग लगने से राख हो गया। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें