फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीपीआरओ के निरीक्षण में मिली खामियां, सचिव निलंबित

Fri, 29 Dec 2023 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीपीआरओ के निरीक्षण में कई ग्राम पंचायतों में खामियां सामने आई हैं। वहीं, गंगेश्वरी ब्लाॅक के ढबारसी एवं फत्तेपुर अधेक गांव में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीपीआरओ पारूल सिसोदिया ने हसनपुर की ग्राम पंचायतों भीमा टीकरी, अलीपुर खादर, दयावाली खालसा व सतेड़ा एहतमाली का औचक निरीक्षण किया। भीमा टीकरी में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया गया जिसमें गुणवत्ता सन्तोषजनक नहीं पाई गई। कार्य भी बंद मिला। सचिव को गुणवत्ता सुधारने व कार्यों को पूरा करवाने व पंचायत घर को संचालित करवाने के निर्देश दिए गए। अलीपुर खादर में पंचायत भवन में सामान भरा पाया गया। गत दिनों ढबारसी व फतेहपुर अधेक गांव के निरीक्षण के दौरान विकास व निर्माण कार्यों में कमियां मिली थी। ग्राम पंचायत सचिव सत्यम बंसल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है। वहीं, उन्होंने बृहस्पतिवार को विकसित भारत यात्रा के दौरान अनपुस्थित रहने पर सचिव अवध बिहारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें