फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेलते समय छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Sat, 18 Mar 2023 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनपुर में खेलते समय छत से गिरकर पांच वर्षीय मयंक उर्फ प्रिंस की मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। गांव में धर्मेंद्र उर्फ जितेंद्र का परिवार रहता है। वह रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम मयंक उर्फ प्रिंस छत पर खेल रहा था। तभी अचानक वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें