फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शरफुद्दीन के प्राथमिक स्कूल में 15 बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक

Wed, 30 Aug 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शरफुद्दीनपुर के प्राथमिक विद्यालय में 15 बच्चों को पढ़ाने के लिए चार शिक्षक नियुक्त हैं। जबकि जिले में ऐसे काफी स्कूल हैं, जहां पर बच्चों की संख्या ज्यादा और शिक्षक कम है। कुछ स्कूल तो ऐसे हैं, जहां पर सिर्फ एक या दो ही शिक्षक है। मंगलवार को सीडी अश्वनी कुमार मिश्रा ने स्कूल का निरीक्षण किया तो इसका खुलासा हुआ। इतना ही नहीं मिड डे मील के रजिस्टर में दो बच्चे अतिरिक्त दर्शाए गए हैं। सीडीओ ने बीएसए को बीएसए को सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही मिड डे मील रजिस्टर में दो बच्चे अधिक दिखाने पर मुख्य अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय शरफुद्दीनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय कुल 15 बच्चों का पंजीकरण मिला, लेकिन मौके पर नौ बच्चे की उपस्थित पाए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इन बच्चों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक नियुक्त किए हैं। जिसमें एक शिक्षक को संबद्ध किया गया है। मिड डे मील के रजिस्टर में दो बच्चे अतिरिक्त दिखा दिए गए। निरीक्षण के दौरान बच्चों के कम पंजीकरण पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कम बच्चों पर अधिक शिक्षक नियुक्त किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। मिड डे मील के रजिस्टर में दो बच्चे अधिक दिखाने पर मुख्य अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ को कक्षा दो में तीन, कक्षा तीन में पांच, कक्षा चार में दो और कक्षा पांच में पांच बच्चे पंजीकृत मिले। सीडीओ ने बताया कि 30 बच्चों पर एक शिक्षक के मानक है। लेकिन यहां मानक के विपरीत शिक्षक मिले। उन्होंने स्कूल में बच्चों के पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। स्कूल में साफ सफाई की स्थिति भी बदतर मिली। सीडीओ ने बीएसए को सुधार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीडीओ ने पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक उपस्थित मिली, लाइब्रेरी का निर्माण पूर्ण पाया गया। सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई ठीक किए जाने के निर्देश दिए। पंचायत सचिवालय के अंदर बने गड्ढे के जीर्णोंद्धार करने के निर्देश दिए गए।
-
प्राथमिक विद्यालय शरफुद्दीनपुर का निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान 15 बच्चों के सापेक्ष नौ बच्चे उपस्थित मिले जबकि पांच शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। मिड डे मील के रजिस्टर में दो बच्चे अधिक दर्शाए गए। सुधार के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया है। -अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें