फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में जिले के पांच विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र की दो छात्रा और तीन छात्र मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चयनित छात्र 28 अगस्त को रामपुर में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिलास्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के चलते पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

अमरोहा के बुढ़ेरना स्थित शिव कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें जिलेभर की टीम के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अंडर-14 वर्ग में संकुल स्तर पर जीतकर नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित जय भारत इंटर कॉलेज की छात्रा विधि भारद्वाज, आराध्या भारद्वाज और छात्र आदर्श शर्मा, ईश्वर नैनवाल, इंद्र नैनवाल ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। इसके चलते उनका चयन 28 अगस्त को मंडल स्तर पर रामपुर में होने वाली योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया। संकुल क्रीड़ा प्रभारी डॉ.शरद शर्मा ने इसकी जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्राची शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी उनके नेतृत्व में लगातार योग की तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें