फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिलाओं के लिए सीएचसी में बन रहे पांच पिंक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सीएचसी में महिलाओं के लिए पांच पिंक शौचालय बनाए जा रहे हैं। इसके बन जाने के बाद महिलाओं को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीएचसी में हसनपुर, बछरायूं और रजबपुर क्षेत्र से भी मरीज पहुंचते हैं। इसके अलावा स्टाफ की हर समय उपलब्धता के कारण अन्य क्षेत्र के मरीज भी सीएचसी में आते हैं। सीएचसी में शौचालय अंदर है। इसके कारण महिला मरीजों को दिक्कत होती है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने बताया कि महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए सीएचसी में पांच पिंक शौचालय बनाए जा रहे हैं। जिनके निर्माण का कार्य पिछले दो महीने से चल रहा है। आधे से अधिक कार्य हो चुका है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिंक शौचालय बन जाने के बाद महिला मरीजों और उनके साथ आने वाली महिला तीमारदारों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें