अमरोहा। जिले में ब्लॉक कर्मचारी सहित पांच लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4301 पहुंच गई है। कुल 75 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं, स्वस्थ होने के बाद 5 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।गुरूवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 318 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 4 लोग संक्रमित निकले है। जबकि, एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1032 लोगों की जांच कराई गई है। इसमे एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। पॉजिटिवों में छात्र और किसान शामिल हैं। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4301 पहुंच गई है। कुल 75 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि, स्वस्थ होने पर पांच मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 563 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अबतक 232027 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 713 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।