फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो स्वास्थ्य कर्मी समेत पांच लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य कर्मी समेत पांच लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मार्च से अब तक मिले मरीजों की संख्या 78 हो गई है। फिलहाल 44 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा, डीसीएच में कुल 271 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। जिनमें से 108 लोगों ने एंटीजन जांच कराई। जबकि 163 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर लैब के लिए भेजे गए हैं। इस दौरान जोया के रहने वाले तीन और जिला अस्पताल में दो स्वास्थ्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांचों मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल कराए जा रहे हैं। मार्च से अब तक 78 केस मिल चुके हैं। 44 के सक्रिय हैं। शेष मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल जनपद में 38 कंटेनमेंट जोन भी बने हुए हैं।
सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि कोरोना के लेकर लापरवाही बरती जा रही है। लोग कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे जबकि लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। चिकित्सक अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को कोरोना से बचाव के तरीके समझा रहे हैं बताया जा रहा है कि बिना मास्क के भीड़भाड़ वाले इलाके में ना जाएं। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही भी बहुत खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के उपाय ठंडी चीजों का सेवन न करें भीड़भाड़ में जाने पर मास्क लगाएं साबुन से बार-बार हाथ धोएं दो गज दूरी का पालन करें गर्म पानी का सेवन करें जुकाम होने पर भाप लें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें