गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कांकाठेर निवासी प्रकाशो देवी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उनका बेटा सोमेश सरकारी नौकरी के लिए भटक रहा है। छह माह पूर्व पांच युवक उनके यहां पर आए। जिनमें तीन कांकाठेर और दो बाहर के थे। उन्होंने डाकखाने में किसी अधिकारी से अच्छी जान पहचान होने की बात कहते हुए सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। जिसके लिए पांच लाख रुपये खर्च में आने की बात कहते हुए रकम की मांग की। प्रकाशो देवी ने उनकी बातों में आकर बेटे की नौकरी के लिए पांच लाख रुपये दे दिए। नौकरी नहीं लगने पर प्रकाशो ने अपनी रकम लौटाने को कहा तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि कांकाठेर निवासी रोहित, राजू, संजीव, हसनपुर कोतवाली के रुखालू निवासी मनोज उर्फ धामा, बुलंदशहर के जटपुरा निवासी जीतेंद्र गिरि के खिलाफ दर्ज किया। संवाद