अमरोहा। मुकद्दस रमजान का आगाज हो गया है। बुधवार को रमजान उल मुबारक का पहला रोजा था। सूरज ने तपती दोपहरी का अहसास कराया। मुस्लिम बहुल इलाकों में मिजाज बदल गया है। सहरी के बाद रोजेदारों ने नमाज अदा किए। इसके अलावा इबादत में मशगूल हो गए। आंबेडकर जयंती के चलते छुट्टी रही। इसके चलते शहर की दुकानें भी देर से खुलीं। सुबह लगभग 10 बजे बजे के बाद चहल पहल शुरूहुई। सूरज के तीखे तेवर से रोजेदार हलकान रहें। दोपहर के बाद प्यास की शिद्दत महसूस हुई। दोपहर 12 बजे के बाद फिजा में जोहर की अजान गूंजनी शुरु हुई। इसके बाद रोजेदारों ने वजू और नमाज की तैयारी में जुट गए। मस्जिदों और घरों में जोहर की नमाज अदा हुई। इसके बाद घरों में इफ्तार की तैयारियां शुरु हो गई। महिलाओं ने इफ्तार की तैयारी में मशगूल हो गईं। शाम लगभग पांच बजे अस्र की अजान के बाद रोजेदार मस्जिदों में आएं। उन्होंने नमाज अदा की। अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगी।