फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शाॅर्ट सर्किट से विकास भवन के बिजली कंट्रोल पैनल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकास भवन के बिजली कंट्रोल पैनल में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरा विकास भवन धुएं के गुबार की जद में आ गया। विकास भवन के कर्मचारियों ने बमुश्किल काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान काफी देर तक विकास भवन के सभी दफ्तरों में काम काज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विकास भवन के भूतल पर बने बिजली कंट्रोल पैनल में दोपहर एक बजे अचानक आग लगना शुरू हो गई। आग लगने के कारण विकास भवन में भगदड़ मचना शुरू हो गई। आग लगने के कारण विकास भवन का भूतल में धुएं का गुबार बन गया। ऐसे में विकास भवन में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी बाहर की ओर दौड़ने लगे। हालांकि, वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों एवं गमलों में रखे रेत की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद विकास भवन का बिजली मीटर एवं वायरिंग जल गई। जिससे विकास भवन की बिजली गुल हो गई।
सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बिजली अधिकारियों को विकास भवन में आग लगने की सूचना दी। बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए तथा लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। बाद में करीब दो घंटे बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु होने पर काम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें