फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंद फैक्टरी में लगी आग, आसमान को छूती लपटों ने सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बंद पड़ी फैक्टरी में आग लगने से उठीं लपटों को देख लोग डर गए। अटारी मुरीदपुर बिजली घर की आपूर्ति ठप गई। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। मगर काबू में नहीं आई।
विज्ञापन

नगर में सैफी नगर के बराबर और हाईवे से पश्चिम में बंद पड़ी फैक्टरी में मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपट आसमान को छूने लगीं। लपट ने अटारी मुरीदपुर को जा रही लाइन को चपेट में ले लिया। जिसके चलते आपूर्ति को ठप कर दिया गया। मोहम्मदाबाद बिजलीघर को जा रही लाइन भी जल गई। इसकी भी आपूर्ति ठप हो गई। आसमान को छू रहीं लपटों को देख लोग डर गए। सूचना दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मोहम्मदाबाद की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जबकि अटारी मुरीदपुर की आपूर्ति भी सुचारू की जा रही है।



अटारी मुरीदपुर से जुड़े 13 गांवों में अंधेरा
गजरौला। मंगलवार की शाम बंद पड़ी फैक्टरी में आग लगने से अटारी मुरीदपुर बिजली घर की की लाइन जल गए। जिससे उससे जुड़े 13 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से पेयजल की आपूर्ति लड़खड़ा गई। एसडीओ चंद्रेश कुमार का कहना है कि रात को 11 बजे तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें