बुरावली। किसान की पशुशाला में अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर दो पशुओं की मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा में किसान सोमपाल पुत्र रघुवर सिंह सिंह का परिवार रहता है। उनका घर और पशुशाला रहरा-हसनपुर मार्ग के किनारे बनी हुई है। सोमपाल का परिवार बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर गेहूं काटने गया था। दोपहर में अपने घर आकर सो गए थे। इसी दौरान अचानक पशुशाला में आग लग गई। पशुशाला में बंधे दो गोवंशीय पशुओं की जलकर मौत हो गई जबकि दो पशु बुरी तरह से झुलस गए। आग की घटना से किसान सदमे में पड़ गया। ग्राम प्रधान अरुण कपासिया ने दमकल कर्मियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। संवाद