फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में टला बड़ा हादसा: प्राथमिक स्कूल में सिलेंडर में लगी आग, तीन रसोइया झुलसीं, पढ़ रहे थे 105 विद्यार्थी

Thu, 06 Oct 2022 04:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रहरा (अमरोहा)

सार

घटना रहरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रहरा में गुरुवार को हुई। जिसमें देववती, सरिता, बबीता तीन रसोइया मिड-डे मिल के तहत खाना बना रही थीं। रसोइया सरिता का कहना है कि माचिस की तीली लगाते ही सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
झुलसीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रहरा में प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर तीन रसोइया झुलस गईं। झुलसीं रसोइयों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्कूल की रसोई में आग लगने से बच्चों और शिक्षकों में खलबली मच गई।

विज्ञापन

घटना रहरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रहरा में गुरुवार को हुई। जिसमें देववती, सरिता, बबीता तीन रसोइया मिड-डे मिल के तहत खाना बना रही थीं। रसोइया सरिता का कहना है कि माचिस की तीली लगाते ही सिलेंडर में आग लग गई। आग से रसोइयों के हाथ और पैर झुलस गए। आग लगने की सूचना पर विद्यालय में उपस्थित अध्यापक मनोज गुप्ता, मोहित सिंघल और शिक्षामित्र राधा अग्रवाल एवं वंदना ने मौके पर पहुंच कर झुलसी रसोइयों को बचाया। विद्यालय में उपस्थित छात्रों को भी बाहर निकाला।
विज्ञापन

अध्यापक मनोज गुप्ता ने बताया कि फायर सिलेंडर की मदद से सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया गया। झुलसी रसोइयों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के वक्त विद्यालय में 105 छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे। उन्हें बताया कि रेग्यूलेटर के पास से गैस लीक होने से आग लग गई थी। यहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें