फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए मारपीटकर निकाला, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मुकारमपुर निवासी राहुल कुमार की शादी क्षेत्र के गांव देहरा चक निवासी उषा के साथ 25 मार्च 2017 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उषा पर दहेज में दो लाख रुपये लाने की मांग की जाने लगी। इसका विरोध करने पर कई बार उसके साथ मारपीट की गई। 26 फरवरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि बेल्ट से पिटाई की गई। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके पहुंच गई। पुलिस से शिकायत की गई। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर धनौरा पुलिस ने पति राहुल, सास विनोद देवी, ससुर महेश कुमार व ननद कविता के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें