फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, पथराव और बवाल में पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर में घुसकर मारपीट, पथराव और बवाल करने के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बोहरा-बोहरी गांव का है। यहां पर मुजाहिद खां का परिवार रहता है। आरोप है कि 13 जुलाई की सुबह उसकी पत्नी साजिदा खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान उसके खेत में गांव के ही कुछ लोग पशुओं चरा रहे थे। साजिदा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह पीड़िता अपने घर आई गई। आरोप है कि पीछे से आए आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और पथराव किया। घर का सारा सामान तोड़ दिया। बवाल में साजिदा की सास मुशासदा घायल हो गई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने एसपी पूनम से कार्रवाई की मांग की। उनके आदेश पर मंगलवार की रात पुलिस ने सहारूल, सलमान खान, आमिर खान, अदीब खान, राहुल खान के खिलाफ घर मेें घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, बवाल की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें