कैलसा। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मंझोली निवासी पंकज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 26 नवंबर को गांव के ही कुलदीप ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। 27 नवंबर सुबह 10 बजे कुलदीप ने अपने दोस्त मोहित और रोहित के साथ कैलसा बॉर्डर पर सहकारी बैंक के सामने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
-