फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता की मौत के मामले में पति-ससुर और ननद पर दहेज हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की गोली लगने से मौत के मामले में पति-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से विवाहिता का मोबाइल बरामद किया है जिसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सिंपल की शादी 20 फरवरी 2019 को नौगांवा सादात क्षेत्र के नया गांव निवासी ललित के साथ की थी। शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा कार खरीदने के लिए नगद रुपये दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले सिंपल को दहेज कम होने का ताना देने लगे। आठ लाख रुपये की मांग करने लगे थे। 22 नवंबर को गजेंद्र सिंह, उमरी सादात के रहने वाले महिपाल, मुरादाबाद के हिमगिरी कॉलोनी के रहने वाले इंद्रपाल सिंह और देवीपुरा के रहने वाले रोहित के साथ नया गांव गए थे। जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान ससुराल वालों ने रुपये और दहेज की मांग नहीं करने की बात कही थी। बावजूद इसके उनका रवैया नहीं सुधरा।
आरोप है कि 22 नवंबर को सिंपल ने अपने भाई रिंकू और भाभी स्वाति को फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था जिसके बाद दहेज के लिए सिंपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पति ललित, ससुर ओमप्रकाश और ननद नीतू के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें