फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मारपीट में ग्राम प्रधान समेत आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव पुटसल निवासी जागेश देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 अप्रैल की शाम को मकान की छत पर खाना बनाने के लिए लकडी लेने गई थी। तभी सतवीर, बब्लु उर्फ जयबिन्द्र, ओमवीर, मुरी देवी आदि ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे जागेश देवी घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने सतवीर, बब्लु उर्फ जयबिन्द्र, ओमवीर, मुरी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जबकि दूसरे पक्ष के जयविन्द्र ने पुलिस को बताया कि जागेश देवी ने बेटी के साथ मारपीट की। ग्राम प्रधान अनिल कुमार व अनीता ने भी मारपीट की। पुलिस ने ग्राम प्रधान अनिल कुमार, अनीता, जागेश व जोगिंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें